![]() |
http://www.gkinhindi.net/2016/12/navintam-current-affairs.html |
1. हाल ही में किस अध्यादेश को मंजूरी दी है?
राष्ट्रापति प्रणब मुखर्जी ने मुद्रा की देनदारी की समाप्ति संबंधी स्पेकसिफाइड बैंक नोट्स अध्यानदेश 2016 को मंजूरी दी है। इस अध्याददेश के तहत अगले वर्ष 31 मार्च के बाद एक हजार और पांच सौ रूपए के नोट रखने को अपराध माना गया है,
जिस पर दस हजार रूपए या संबंधित नकदी की पांच गुणा राशि में से जो भी ज्याादा होगी, वो जुर्माने के तौर पर वसूल की जाएगी।
2. हाल ही में डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किस मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई है?
Ans. डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा
“BHIM” मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की गई है|
यह एप्लीकेशन एक आधार आधारित मोबाइल एप्लिकेशन है। इस एप्लिकेशन का नाम डॉ.
बी. आर अम्बेडकर के नाम पर रखा गया है|
3. हाल ही में विश्व भोजपुरी सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
Ans. विश्व भोजपुरी सम्मेलन उत्तरप्रदेश के वाराणसी शहर में आयोजित किया जा रहा है| यह सम्मेलन संस्कृति,
धर्म, भाषा और अन्य मुद्दों पर आधारित है| इस सम्मेलन में
“भोजपुरी रत्न” पुरस्कार और “विश्व भोजपुरी कर्मयोगी”
पुरस्कार से लोगों को सम्मानित किया जायेगा|
4. एंटोनियो गुतेरस,
जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पदभार संभाला है,
किस देश के निवासी हैं?
नए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस पुर्तगाल के निवासी हैं. वे
1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री रहे , तथा
2005 से 2015 तक संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त रहे. उनका संयुक्त राष्ट्र के महासचिव पद पर चयन अक्टूबर २०१५ में किया गया था।
5. बेईपानजियांग पुल किस देश में स्थित है?
Ans. बेईपानजियांग पुल चीन में स्थित है|
यह दुनिया का सबसे ऊँचा पुल है,
इस पुल की ऊँचाई 565 मीटर
(1,854 फुट)
है, और यह पुल पहाड़ी प्रांतों यून्नान और गीझू को जोड़ता है| 1,341 मीटर लंबाई वाले इस पुल की लागत एक अरब युआन (14 करोड़
40 लाख अमेरिकी डॉलर)
से भी ज़्यादा रही है|
6. हाल ही में” स्क्रॉल ऑफ़ ऑनर”
पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
Ans. “स्क्रॉल ऑफ़ ऑनर” पुरस्कार से राजस्थान राज्य के अजमेर जिले के कलेक्टर गौरव गोयल को सम्म्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार
“कैशलेस ट्रांजेक्शन” को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है|
7. पुस्तक “मुर्ख बारो, सामाजिक ने” के लेखक कौन है?
Ans. पुस्तक “मुर्ख बारो, सामाजिक ने” के लेखक बांग्ला कवि शंख घोष है|
हाल ही में इन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|
पिछले दो दशकों में पहली बार यह पुरस्कार बांग्ला लेखक को दिया दिया है|
8. हाल ही में किस गीतकार को
“साहित्य नोबल पुरस्कार”
से सम्मानित किया गया है?
Ans. गीतकार बॉब डिलन को
“साहित्य नोबल पुरस्कार”
से सम्मानित किया गया है|
इतिहास में पहली बार किसी गीतकार को साहित्य का नोबल से सम्मनित किया गया है|
अमेरिका के बॉब डिलन ने अपने कैरियर में 70 से ज्यादा अलबम निकले, तथा
653 गाने गाए और लिखे|
9. पुस्तक “हिट रिफ्रेश” के लेखक कौन है? हिट रिफ्रेश” के लेखक सत्य नडेला है|
सत्य नडेला वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ है| नडेला की यह पुस्तक अपनी निजी जीवनी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुभवों पर आधारित है|
10. हाल ही में वायु सेना अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
वायुसेना अध्यक्ष के रूप में एयर चीफ मार्शल वीरेंद्र धनोआ को नियुक्त किया गया है|
वीरेंद्र धनोआ जून,
1978 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुये थे। वे विभिन्नत स्कहवार्डन और भारतीय वायु सेना मुख्यानलय के खुफिया निदेशालय में कार्य कर चुके हैं।
11. भारत में डिजिटल जाँच और प्रशिक्षण के लिए पहला केंद्र किस राज्य में स्थापित किया गया है?
Ans. डिजिटल जाँच और प्रशिक्षण के लिए पहला केंद्र हरियाणा में स्थापित किया गया है| यह केंद्र साइबर पुलिस को बढ़ाने और सामाजिक सामग्री की निगरानी करने के लिए गुडगाँव में राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान
(एनटीआरओ) के सहयोग से हरियाणा में स्थापित किया गया है| इसमें केंद्र से चयनित पुलिस अधिकारियों को अल्पकालिक और दीर्धकालिक प्रशिक्षण दिया जायेगा
12. दोहरे कराधन से बचने के समझौते डी टी ए ए में संशोघन के करने के लिए किन दो देशो ने हस्ताक्षर किये है?
भारत और सिंगापुर ने दोहरे कराधन से बचने के समझौते डी टी ए ए में संशोधन के लिए तीसरे मसौदे पर हस्ताुक्षर किए है। यह इसलिए महत्वएपूर्ण है, क्योंनकि इससे सरकार के कालेधन को खत्मा करने के प्रयासों में मदद मिलेगी। उन्हों ने कहा कि इससे पहले भारत ने मॉरीशस और साइप्रस के साथ डी टी ए ए में संशोधन किया है।
13. वर्तमान में भारत में कितने राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का शासन है ?
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बना ली है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के
43 में से 33 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य में भाजपा सत्ता में आई है।
60 सदस्यों वाली विधानसभा में अब पेमा खांडू सरकार को दो निर्दलियों सहित 47 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है। इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश दसवां भाजपा शासित राज्य और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार का
14वां प्रदेश बन गया है।
14. बारबरा टारबक किस देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री थी?
Ans. बारबरा टारबक संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रसिद्ध अभिनेत्री थी| इन्हें
“लेडी जेन जैक”
जनरल अस्पताल में की भूमिका के लिया जाना है|
हाल ही में लॉस एंजिल्स इनका निधन हो गया है|
15. कमर्शियल पेपर किसे कहते हैं?
बड़ी कंपनियां अल्पकालिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने मौजूदा निवेशकों को जो प्रतिभूति जारी करती हैं,
उसे कमर्शियल पेपर कहते हैं। इसमें किसी नियामक एजेंसी की गारंटी नहीं होती है। लिहाजा इसे बाजार में बगैर गारंटी वाले वित्तीय निवेश प्रपत्रों के तौर पर जाना जाता है। भारत सरकार ने वर्ष 1990 में इसकी इजाजत कॉरपोरेट घरानों को
pre.
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें